फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवती ने खाया जहर, जिला अस्पताल में मौत

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
देवरिया/तरकुलवा। पंचायत के दौरान मौका देखकर एक युवती ने शनिवार की दोपहर थाने में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना तरकुलवा थाने में हुई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तरकुलवा थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती का गांव के ही एक युवक से वर्षों से प्रेम चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। युवती की शादी वर्ष 2014 में गोरखपुर जिले में हुई। पति विदेश रहता है। इधर, दो साल से युवती मायके में ही रह रही थी। इस दौरान भी प्रेमी से उसकी नजदीकी बनी रही। बीते पांच मार्च को प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों चेन्नई चले गए। युवती के परिवारवालों ने तरकुलवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
उधर, मामला पुलिस तक पहुंचने की जानकारी होने पर दोनों शुक्रवार की शाम घर लौट आए। शनिवार को दोपहर में दोनों पक्षों के बीच थाने में पंचायत हो रही थी। युवती प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। इसी बीच बात न बनती देख युवती ने दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने में ही किनारे जाकर जहर खा लिया। यह देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तरकुलवा के इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय का कहना है कि पंचायत के दौरान युवती मौका लेकर बाहर गई थी। थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें