देवरिया। समाजवादी छात्र सभा की बैठक रविवार को भीखमपुर रोड में हुई। ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। प्रदेश सचिव संगम यादव ने कहा कि कर्ज उतारने के लिए युवा आगे आएं। इस दौरान बबलू विश्वकर्मा, रामप्रीत यादव, राकेश यादव, जावेद अंसारी, इमरान खान, जफर खान आदि रहे। उधर, बीआरडीपीजी कॉलेज में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि अराजक तत्वों का दुस्साहस बढ़ गया। पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हमलावरों को पकड़कर पुलिस के अफसरों को सौंपेंगे। इस दौरान यशवंत यादव, कमलेश सिंह, राहुल सिंह, आशुतोष पांडेय, इमामुद्दीन, खालिद अहमद आदि रहे।