- रामपुर कारखाना में मिस्त्री की गई जान, तरकुलवा और गौरीबाजार में युवकों ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। होली के दिन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। आठ से अधिक लोग घायल हुए। आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के रहने वाले कपिलदेव सिंह (65) साइकिल के मिस्त्री थे। गुरुवार की भोर में दुकान की सफाई करने जा रहे थे। अभी वह कुशहरी मोड़ के समीपपहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के रहने वाले सुनील यादव (30) रिश्तेदारी में बाइक से कसया जा रहे थे। अभी वह तरकुलवा के रतनपुरा गांव के समीप ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। गौरीबाजार के रसौली गांव निवासी विजयी सिंह 24 पुत्र जयंती सिंह अपने मिश्र राकेश प्रसाद 24 के साथ बखरा से घर जा रहे थे। कतौरा गांव के पास वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। विजयी सिंह की मौत हो गई और राकेश घायल हो गए। विकास भवन के समीप गुरुवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सूरज(15), टेल यादव (16), अभिषेक (16), किशन (16) नरेन्द्र (16), मोनू (18), सज्जन (16) निवासी रामनाथ देवरिया घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड के रहने वाले जितन प्रसाद (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। बिहार के गोपालगंज के विजयीपुर थानाक्षेत्र के रूपई जगदीशपुर के रहने वाले हृदयानंद राम (45) भीखमपुर रोड के समीप बाइक की टक्कर से घायल हो गए। रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव के रहने वाले संगम (25) गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के नरायणपुर तिवारी गांव के रहने वाले अमित चैहान (7) पुत्र रमेश दरवाजे पर खेल रहा था। जहां बाइक ने टक्कर मार दिया। शुक्रवार की शाम को जिला आबकारी अधिकारी के प्राइवेट वाहन में बस स्टेशन के समीफ अनुबंधित बस ने टक्कर मार दिया। इससे कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।