फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
लाइनमैन की मौत की सूचना पर उसके आवास पर पहुंची कोतवाली पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। रामलीला मैदान स्थित विद्युत निगम के आवास में रह रहे एक लाइनमैन की आग की चपेट में आने से मंगलवार की रात मौत हो गई। आग लगने का कारण हीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। खुखुंदू थानाक्षेत्र के भलुआ गांव निवासी जयप्रकाश गोंड विद्युत निगम में लाइनमैन पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उसकी तैनाती गौरीबाजार इलाके में थी। रामलीला मैदान स्थित निगम के आवास में वह अकेले रहते थे। परिवारवालों का कहना है कि पत्नी जयंती की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। बेटी चंदा की भी शादी हो गई है। तीन बेटे आकाश मणि, नागमणि और शेषमणि प्राइवेट काम करते हैं। यहां आवास पर जयप्रकाश अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को वह अपने कमरे में अकेले सोए थे। ठंड की वजह से हीटर लगा रखे थे। रात में हीटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बिस्तर में ही जयप्रकाश की जलकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह लोगों ने घर में से धुंआ निकलता देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई है। मामले में कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें