फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पिकअप अंग्रेजी शराब पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप से 202 पेटी अवैध शराब बरामद
विज्ञापन


खुखुंदू चौराहे के पास ईगल टीम और पुलिस को मिली सफलता
संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तस्कर को भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। अरुणांचल निर्मित अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पुलिस ने बरामद की है। बुधवार की रात खुखुंदू चौराहे के समीप ईगल टीम व स्थानीय पुलिस ने घेरेबंदी कर बिहार की तरफ जा रही पिकअप को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसमें से 202 पेटी अवैध शराब बरामद हुआ। इन पेटियों में 180 एमएल की 9696 शीशी रखी हुई थी। तस्कर को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे मुखबिर ने अवैध शराब लदी दो गाड़ियों के आने की सूचना दी। ईगल टीम प्रभारी शशांक शेखर राय और थाने की फोर्स के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी गई। खुखुंदू चौराहे से कुछ दूरी आगे सलेमपुर मार्ग पर सड़क पर वाहन लगाकर नाकेबंदी कर दी गई। कुछ देर बाद पहुंची एक पिकअप को रोक कर कागज मांगा गया तो चालक भागने लगा। दौड़ाकर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में पिकअप के अंदर अरुणांचल निर्मित क्रेजी रोमियो ब्रांड की शराब 202 पेटी बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जयकुमार निवासी पनियारी थाना बरवाला हरियाणा बताया। उसने बताया कि शराब लेकर बिहार बेचने के लिए जा रहा था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



तस्करों के लिए सेफ जोन बना खुखुंदू इलाका

तीन सप्ताह के अंदर 8 तस्करों को पुलिस ने भेजा जेल
विनय कुमार राय
खुखुंदू। बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाने की फिराक में जुटे तस्करों के लिए खुखुंदू का इलाका सेफ जोन साबित हो रहा है। सिर्फ शराब ही नहीं पशु भी इसी रास्ते से बिहार पहुंचाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ाई है, बावजूद तस्करों के हौसले कम नहीं हो रहे। इस क्षेत्र के रास्ते तस्करी को पुलिस की कार्रवाई ही पुख्ता कर रही है। पिछले तीन सप्ताह में ही आठ तस्करों को पुलिस ने शराब की खेप के साथ पकड़ने में सफलता पाई। यह बात दीगर है कि तमाम तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में भी कामयाब रहे हैं। हाल की घटनाओं पर गौर करें तो 27 जुलाई को लग्जरी गाड़ी से हरियाणा निर्मित तकरीबन 450 एमएल की 203 सीसी, 180 एमएल की 960 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने पहली बार पकड़ा और तस्कर शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद 21 सितंबर को सुविखर में छापेमारी कर इंटरलॉकिंग ईंट गोदाम से 13632 शीशी अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ा गया। 22 सितंबर को सुविखर में ही छापेमारी कर 526 पेटी में 25248 शीशी क्रेजी रोमियो और 720 शीशी रॉयल स्टेग शराब बरामद किया गया। संबंधित धाराओं में शराब सिंडीकेट के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ। बरवां उपाध्याय में 24 सितंबर को पुलिस ने 270 शीशी देसी शराब सुरेश के घर से बरामद किया। 27 सितंबर को फिर पुलिस ने पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर गोहत्या के लिए ले जा रहे छह तस्करों को पकड़ कर जेल भेज दिया। 10 अक्तूबर की रात अरुणाचल निर्मित एक पिकअप अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। तस्करों की सक्रियता के बाबत पुलिस के दावे चाहे जो हों, मगर आम जनता जरूर सहमी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस की सक्रियता और मुखबिरों की बदौलत लगातार सफलता मिल रही है। तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से उनका मनोबल टूटेगा। इसी तरह आगे भी तस्करों की धड़ पकड़ चलती रहेगी। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस लिया है।
- शितांशु यादव, सीओ सलेमपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें