फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमानगर मोहल्ले में बंद घर में ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमानगर में बंद घर से ढाई लाख की चोरी
विज्ञापन

- मकान का ताला बंद कर मायके गई थी महिला
- बृहस्पतिवार की शाम लौटने पर हुई जानकारी, पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के उमानगर मोहल्ले मेें बंद घर चोरी हो गई। बाउंड्री फांदकर घर में घुसे चोर आभूषण, कपड़ा, बर्तन आदि सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की शाम वापस लौटने पर महिला को जानकारी हुई। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवरिया खास, उमानगर की रहने वाली संध्या देवी पत्नी सुनील चौहान नौ अक्तूबर को मकान का ताला बंद कर मायके चली गई। बृहस्पतिवार को दिन के तीन बजे वह मायके से लौटी। संध्या का कहना है कि गेट का ताला ठीक था। लेकिन, जब घर में गई तो नजारा अलग ही मिला। कमरों का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। संध्या ने बताया कि घर में रखा आभूषण, कपड़ा, बर्तन, टीवी और गैस सिलेंडर चोरी हुआ है। इसकी कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है। संध्या ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शाम को उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने कहा कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें