- सिसई गुलाब राय के निकट हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। क्षेत्र के सिसईंगुलाब राय गांव के निकट आ रही बरहजिया ट्रेन के सामने 70 वर्षीया वृद्धा ने कूदकर जान दे दी। महिला मंदबुद्धि की बताई जा रही है। घटना शाम करीब 5 बजे की है। काफी कोशिशों के बाद उसकी पहचान गांव निवासी केशकुमारी के रुप में हुई। सूचना पाकर पति त्रिवेनी, पुत्र मनोज और विनोद भी पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि महिला मंदबुद्धि की बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है