फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रिटायर शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव में रिटायर शिक्षक ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बगल की महिला ने देखकर शोर मचाया तो शिक्षक भागकर घर में चला गया। सूचना के बाद रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर ने शिक्षक को हिरासत में लिया। पीड़ित की मां अभी असमंजस में है। इसलिए केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव के रहने वाले शिक्षक सात साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। शुक्रवार की भोर में वह गांव की एक बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सूनसान घर में ले गया। वह बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था कि बगल घर की एक महिला की नजर उस पर पड़ गई। महिला के शोर मचाने पर वह भागकर घर चला गया। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पीड़ित की मां ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन मौके पर काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची, तो उसने सीओ सिटी संदीप सिंह को जानकारी दी। सीओ के निर्देश पर इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव और महुआडीह चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। थाने में काफी देर तक पंचायत हुई, लेकिन मामला नहीं बना। इंस्पेक्टर प्रभातेष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की मां असमंजस की स्थिति में है। यदि वह चाहेगी तो केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें