फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। बंद चीनी मिल परिसर में स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक में मिलकर्मियों और किसानों ने बकाया भुगतान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। रविवार को हुई बैठक में मिल कर्मियों ने कहा कि वर्ष 1996 से बंद पड़ी गौरीबाजार चीनी मिल पर किसानों का एक करोड़, 62 लाख तथा श्रमिकों का 24 करोड़ बकाया है। हाईकोर्ट के एक आदेश के अनुसार तीन माह की अवधि में इसका भुगतान किया जाना है, लेकिन मिल प्रमोटर राजेंद्र इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता भुगतान में लगातार विलंब कर रहा है। जबकि चीनी मिल का अधिकांश कबाड़ उठा लिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय से पहले बकाया का भुगतान नहीं किया गया तो किसान-मजदूर पुन: धरना-प्रदर्शन, रेल चक्का जाम करने के साथ ही आत्मदाह के लिए मजबूर होंगे। बैठक में रविंद्र नाथ जायसवाल, कपिल देव यादव, ऋषिकेश यादव, कन्हैया यादव, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें