सलेमपुर (देवरिया)। ट्रेन में पानी बेचने वाला एक किशोर लार रोड स्टेशन पर गिर गया। किशोर को लोगों ने लार सीएचसी पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिर में चोट होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मऊ जिले के कोपा निवासी धर्मचंद्र का 15 वर्षीय बेटा विशाल इंदारा के एक ठेकेदार के अंडर में ट्रेनों में घूमकर पानी बेचता है। गुरुवार को गोरखपुर से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम करीब 6.30 बजे लार रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान चलती ट्रेन से विशाल गिर गया। इसके साथ मौजूद एक युवक लोगों की मदद से लार सीएचसी पर लेकर पहुंचा। अस्पताल से लोगों ने ठेकेदार को इसकी सूचना दी।