फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में फंसे देवरिया, कुशीनगर के 72 लोग

Thu, 09 Mar 2017 10:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
Mumbai
विज्ञापन
देवरिया। सऊदी अरब के लिए निकले 72 युवक मुंबई में फंस गए हैं। फर्जी वीजा, टिकट और एग्रीमेंट का कागज लेकर बेरोजगार दरदर भटक रहे हैं। इस बात की जानकारी जब उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने स्टेशन रोड कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। अबूबकरनगर, मछली हट्टा के पास स्काई मेट्रो ट्रेनिंग सेंटर के नाम से इंद्रमणि युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं। चार दिन पहले उन्होंने गौरीबाजार, कतौरा निवासी अजय राय, अवधेश कुशवाहा, तरकुलवा से अवधेश साहनी, बिहार के अजय यादव, पड़रौना के पशुराम चौहान सहित करीब 72 लोगों को विदेश भेजने के लिए वीजा, टिकट, एग्रीमेंट दिया था।

सभी को सऊदी अरब जाना था। इसके एवज में बेरोजगार लोगों ने साठ से सत्तर हजार रुपये लिए गए। बुधवार को सभी युवक मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि टिकट फर्जी है। वीजा सहित अन्य कागजात भी फर्जी है। यह सुनकर लोगों के होश उड़ गए। मुंबई फंसे लोगों ने इस बात की                     जानकारी अपने परिजनों को दी। साथ गया एजेंट मोबाइल बंद कर मुंबई से भाग गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सैकड़ों लोग स्टेशन रोड कार्यालय पहुंचे तो शटर बंद था। लोगों ने जमकर हंगामा किया। विवाद की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराई। ठगी का एहसास होने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल विजय सिंह गोर ने कहा कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। परिजन आफिस पर पहुंचे थे। दुकान बंद है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें