फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे ने शादी से किया इन्कार तो बारात लेकर पहुंचा प्रेमी

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
तरकुलवा। युवती के प्रेमी संग मिलने का वीडियो वायरल होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। देर शाम तक इंतजार के बाद बारात नहीं आई तो प्रेमी बारात लेकर प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंच गया। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। देर रात तक घर वाले शादी को लेकर असमंजस में थे। क्षेत्र के एक गांव के युवती की शादी कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में तय थी। 29 जून को तिलकोत्सव का कार्यक्रम होने के बाद घरवाले शादी की तैयारियों में जुट गए थे। छह जुलाई को बारात आनी थी। इसी बीच किसी ने लड़की और उसके प्रेमी का वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो लड़के के भी व्हाट्सएप पर पहुंच गया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लड़की के घरवाले दोपहर में ही दूल्हे के घर गए। घंटों पंचायत के बाद बारात लाने पर रजामंदी हुई। लड़की पक्ष के लोग घर लौटकर फिर से तैयारियों में जुट गए। देर शाम दूल्हे ने फिर से शादी से इन्कार कर दिया। यह सुनकर लड़की के घरवाले सन्न रह गए। इसकी भनक जब पड़ोस के गांव निवासी लड़की के प्रेमी को मिली तो आनन-फानन में वह बारात लेकर पहुंच गया। रात नौ बजे बारात पहुंची तो घरवाले काफी देर असमंजस में रहे। उसके बाद साढ़े नौ बजे द्वारपूजा की तैयारियां शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें