बेल्थरारोड (बलिया)। नगरा मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर तिरनई खिजिरपुर चट्टी के पास टेंपो बाइक की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। नगरा थाना क्षेत्र के ईसारी सलेमपुर निवासी सत्यम (28) और लाखन सिंह (30) बाइक पर सवार होकर बेल्थरारोड की ओर आ रहे थे कि तिरनई खिजिरपुर चट्टी के पास सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक उछल पर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवारों के अलावा टेंपो चालक कोमल राजभर (29) और मंटू (25) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।