रामकोला। क्षेत्र की मनोरोगी किशोरी के साथ रविवार की शाम उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंची उसकी मां ने पूरी घटना की जानकारी दी। एसओ ने जांच के लिए पुलिस कर्मियों को गांव भेज दिया। पीड़िता की मां ने मामले में कार्रवाई की मांग की।
16 वर्षीय किशोरी की मौसी भी गांव में ही रहती हैं। आरोप है कि रविवार की शाम किशोरी अपनी मौसी के घर गई थी। उस समय मौसी घर पर नहीं थी। इसी बीच मौसा पहुंच गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में रोते-बिलखते किशोरी घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।