देवरिया। अंबेडकरनगर मोहल्ले में बुधवार की रात चाचा ने भतीजे की गर्दन पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया और परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर सगे चाचा पर आरोप लगाया है।
अंबेडकरनगर मोहल्ले के रहने वाले मोती और उनके भाई भवई में विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को भवई नशे की हालत में घर पहुंचा और मोती को पीटने लगा। पिता को पिटता देख बेटा रवि छुड़ाने पहुंचा तो भवई ने ब्लेड से उसके गर्दन पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक भवई भाग गया। परिवार के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रवि के गर्दन में छह टांके लगे हैं। बृहस्पतिवार को मोती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।