देवरिया। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर बुधवार की रात साढ़े सात बजे कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल है। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है।
मईल थानाक्षेत्र के चकरा गोसाई गांव के जोखन का 17 वर्षीय बेटा महेश हाईस्कूल का छात्र था। खुखुंदू के ओझवलिया गांव के अपने दोस्त अनूप 17 पुत्र मोहन के साथ एक शादी में शामिल होने देवरिया आ रहा था। रात साढ़े सात बजे दोनों एक बाइक से सोनूघाट चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से जा रहे कार से बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज हुई की महेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। परिवारवालों के साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने घटना के बाद कार की तलाश शुरू कर दी है।