हथियार के बल पर आढती पर हमला, 30 हजार लूटे
पुन्हाना। पुन्हाना अनाज मंडी में लूट की नियत से आढती पर हमला करने का मामला सामने आया है इसमें आढती गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने आढती की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। इस घटना से आढतियों में रोष है। पीड़ित आढती अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह आढ़त पर किसानों के गेहूं को तौलवा रहा था। सरकारी खरीद एजेंसी को बेचे गए गेहूं के करीब डेढ़ करोड़ रुपये आने थे, जिसकी भनक लगने के साथ ही लूट की नियत से राशिद, जाकर, जमशेद, सलीम व शाहिद निवासी लरहवाडी आढ़त पर आ गए और रुपयों के बारे में पूछने लगे, जबकि रुपये किसी कारण से नहीं आ पाए थे, जिससे गुस्साएं उक्त लोगों ने अख्तर पर हमला कर दिया। घटना में अख्तर को गंभीर रूप से घायल करने के साथ ही आढत के शीशे व काउंटर तोड़ने के साथ ही आढत पर रखे 30 हजार लूट लिए। वहीं बदमाशों ने जान से मारने और आगे भी लूटने की धमकी दी। सिटी चौकी प्रभार, पुन्हाना दलबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई कर जाएगी।