फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन लगाया रंग तो चाकू से कर दी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग लगाने पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन


घायल युवक का जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। चेरो गांव में होली के दिन रंग लगाने से गुस्साए एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें गांव का एक युवक घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप में मामला शांत हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाक्षेत्र के चेरो गांव में गुरुवार को युवक होली खेल रहे थे। इसी बीच गांव का एक अन्य युवक वहां से गुजर रहा था। होली खेल रहे सुरेश ठाकुर के 29 वर्षीय बेटे राजेश ठाकुर ने उसे रंग लगा दिया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। उसी दौरान राजेश ठाकुर के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सीताराम, एसडीएम संजीव यादव और कोतवाल सीपी जैसल घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि चाकूबाजी की घटना नहीं हुई है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें