फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में चोरी की बाइक पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला

विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। चोरी की स्कूटी मिलने की सूचना पर रामगुलाम टोला पहुंचे कोतवाली के सिपाही पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सिपाही की वर्दी फाड़ दिया, पर्स छीन लिया, पिटाई की और स्कूटी में आग लगा दिया। सूचना के बाद पहुंची फोर्स ने आग पर काबू पाया। परिवार के छह से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस के कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात सिपाही कमलेश कन्नौजिया को शुक्रवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि रामगुलाम टोला मोहल्ला में एक व्यक्ति के घर चोरी की स्कूटी है। सूचना मिलने के बाद वह पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही के सामने ही स्कूटी का नंबर प्लेट बदलने लगे। चोरी की स्कूटी के बारे में पूछताछ करने पर परिवारवाले आक्रोशित हो गए। सिपाही की पिटाई कर वर्दी फाड़ दिया। उसका पर्स छीन लिया। सिपाही ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर परिवारवाले समर्थकों संग हंगामा करने लगे। पुलिस के सामने चोरी की स्कूटी में आग लगा दी गई। पुलिस ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने परिवार के छह से अधिक महिला और पुरुष सदस्यों को हिरासत में ले लिया। जानकारी मिलते ही मोहल्ले के दर्जनों लोग उन्हें छुड़ाने के लिए कोतवाली पहुंच गए। सिपाही कमलेश कन्नौजिया की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रामगुलाम टोला निवासी दुर्गा वर्मा, उनकी पत्नी माया वर्मा, बेटे संदीप वर्मा, शुभम वर्मा, बेटी कंचन, किरन, राजा, विक्की, सैफ खान और 20 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। शहर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि चोरी की स्कूटी की सूचना पर पुलिस गई थी। परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए स्कूटी में आग लगा दिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें