फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग छात्रा फरार, थाने में पड़ी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग छात्रा फरार, थाने में पड़ी तहरीर
विज्ञापन

- प्रेमी के पिता समेत तीन पुलिस हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। कस्बे की एक छात्रा प्रेमी संग फरार हो गई है। छात्रा की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रेमी के पिता सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि एक लड़का भी गायब है। दोनों में काफी समय से प्रेम संबंध था। छात्रा की मां के मुताबिक उसकी लड़की को भगाने के बाद प्रेमी ने एक दिन कस्बे के एक मित्र के यहां उसे रखा। अगले दिन लेकर कहीं चला गया। छात्रा की मां को जब इसकी भनक लगी तो उसने पहले लड़के के घरवालों से उलाहना देकर लड़की को बुलाने की अपील की, लेकिन उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। छात्रा की मां ने बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लड़के के पिता समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लड़की-लड़का दोनों नाबालिग हैं। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें