युवती का अश्लील फोटो वायरल किया
युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
बघौचघाट थानाक्षेत्र का रहने वाला है आरोपी युवक
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। एक युवती का अश्लील फोटो युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती ने घर वालों को हुई तो पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का फोटो फेसबुक पर था। उसके फ्रेंड लिस्ट में जुड़ा बघौचघाट थानाक्षेत्र के रामपुर महुआरी गांव निवासी शशिकांत यादव ने युवती का फोटो अपलोड कर एडिट किया और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। युवती को इसकी जानकारी जब हुई तो वह दंग रह गई। काफी प्रयास के बाद युवक का पता लगाया और अपने पिता को बताया। युवती के पिता की तहरीर पर शशिकांत यादव के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत लज्जा भंग करने का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
सात पर अपहरण व मारपीट का केस
सलेमपुर। मझौलीराज नगर के वार्ड संख्या एक निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित महिला की बेटी खेत की ओर गई थी। रास्ते से मोहल्ले के एक युवक ने अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत करने उसके घर पहुंची तो हरिकेश, सुरेंद्र, छोटू, पिंटू, काशीनाथ, गुड्डी देवी ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने इन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।