फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से पत्नी को पीटा, मौत

विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
देवरिया/भाटपाररानी। बनकटा थाने के भठही भाठ गांव में बुधवार की रात शराबी युवक ने रॉड से पीटकर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल महिला को पीएचसी बनकटा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भठही भाठ गांव के दीपक पासवान का पत्नी कल्याणी देवी 35 से अवैध संबंधों को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था। कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। बुधवार की रात 11 बजे दीपक पासवान शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी कल्याणी देवी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पास रखे लोहे के रॉड से पीटने लगा। पिटाई से पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और घायल कल्याणी को पीएचसी बनकटा भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दीपक पासवान और उसकी पत्नी कल्याणी देवी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात को पति ने रॉड से कल्याणी को पीट दिया था। गांव के चौकीदार चंद्रशेखर की तहरीर पर दीपक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कल्याणी के तीन बेटे राजकुमार 18, रोहित 14 और रणवीर 11 वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें