फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम गेंद नहीं मिली तो बच्चों ने जंगल में लगा दी आग

विज्ञापन
आग लगने से झुलसे पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। घांस-फूस के बीच गेंद गायब होने पर युवकों ने आग लगा दिया। इससे वहां ग्राम पंचायत की ओर से लगाए हजारो पेड़ जल गए। मामला थाना क्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव में छोटी गंडक नदी किनारे का है। शनिवार को गांव के कुछ युवक गंडक नदी के तट पर स्थित जंगल किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच उनकी गेंद गायब हो गई। गेंद आसानी से मिल सके इसके लिए उन्होंने आग लगा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। वन विभाग व ग्राम पंचायत की ओर से लगाए गए करीब तीन हजार पौधे जल गए। इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी पीके त्रिपाठी ने बताया की जंगल में आग लगने और पौधों के झुलसने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो कृषि वैज्ञानिकों से वार्ता कर पौधों को सूखने से बचाने के लिए उपाय किए जाएंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें