फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड, पंपिंगसेट से बुझाई आग

विज्ञापन
गड़ेर में आग से आशियाना जलने के बाद मायूस पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आग में चार मजदूरों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। गांववालों ने पंपिंगसेट की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना के बावजूद फायरब्रिगेड नहीं पहुंचा। आग में 25 हजार नकदी समेत डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। भलुअनी थानाक्षेत्र के गड़ेर चौराहे पर सुदामी देवी की झोपड़ी में रहती हैं। सुबह चाय बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग पकड़ ली। हवा होने के कारण आग पड़ोसी सुरेश राजभर, ज्ञानसती देवी और तलुदीन अंसारी की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लोगों ने फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी लेकिन फायरमैन नहीं पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों ने आक्रोश जताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। आग में सुरेश का 12 हजार और सुदामी का 13 हजार रुपये समेत सभी का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें