फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 10 साल की सजा

विज्ञापन
court - फोटो : PTI
विज्ञापन
देवरिया। युवती से दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को 10 साल की सजा सुनाई गई। तीनों आरोपी गौरीबाजार इलाके के एक गांव के रहने वाले हैं। अपर जिला जज द्वितीय गजेंद्र कुमार ने तीनों पर एक-एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 13-14 मई 2011 की रात को शौच करने के लिए गांव के बाहर खेत में गई थी। उसी दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती बेहोशी हालत में गांव के बाहर पड़ी हुई थी। तीनों आरोपी फरार हो गए थे। सुबह जानकारी होने पर परिवारवालों ने गौरीबाजार थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांचकर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दिया। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान अपर जिला जज द्वितीय गजेंद्र कुमार ने दुष्कर्म का दोषी पाते हुए पथरहट गांव निवासी विकास कुमार, राहुल यादव और नीतेश कुमार को 10 साल की सश्रम कारावास और एक-एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें