फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंचायत के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल
विज्ञापन

- सदर कोतवाली के पुरवां में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे हुई घटना
- एक पक्ष ने फायरिंग का भी लगाया आरोप, कोतवाल ने किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली के पुरवां में बृहस्पतिवार की शाम पंचायत के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से एक घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहयोग से सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ितों ने देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के बांसपार और पुरवां गांव के कुछ बच्चे आरबीटी विद्यालय में पढ़ते हैं। किसी बात को लेकर दोनों गांव के छोटे बच्चों के बीच विवाद हो गया था। मामले की जानकारी दोनों गांव के लोगों के बीच हुई तो बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुरवां में पंचायत बुलाई गई। बताया जा रहा है कि पंचायत में सब कुछ ठीक चल रहा था। बात बन भी गई थी। इसी दौरान पुरवां गांव के 20-25 की संख्या में लोग लाठी, डंडा लेकर पहुंचे और बांसपार गांव के लोगों की जमकर पिटाई की। इसमें बांसपार गांव निवासी विनीत मणि 22 पुत्र संजीवन मणि, राजू मणि 40, बेचन मणि 60, भोलू 20, अनूप 26, प्रिंस 27, हरिश मणि 46 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, मेहड़ा पुरवां गांव निवासी रामस्वरूप 65 पुत्र सिद्धू को भी चोट आई है। लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने देर रात को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मेहड़ा पुरवां गांव निवासी घायल रामस्वरूप ने फायरिंग में गोली लगने की बात कही। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि पंचायत के दौरान मारपीट हो गई। गोली नहीं चली है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें