फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार उचक्कों ने महिला से छीने 61 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार उचक्कों ने महिला से छीने 61 हजार
विज्ञापन

गौरीबाजार कस्बे की घटना, बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। कस्बे में सोमवार की दोपहर बाइक सवार उचक्कों ने महिला से 61 हजार रुपये छीन लिए। महिला बैंक से रुपये लेकर घर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की, लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं लगा। पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

परसोतिमा गांव निवासी पार्वती देवी का खाता रामपुर चौराहे पर स्थित एसबीआई की शाखा में है। उसने कुछ लोगों से रुपये उधार ले रखे थे, उसे चुकाने के लिए रुपये निकालने बेटी उर्मिला के साथ बैंक आई थी। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बैंक से 51 हजार रुपये निकालने के बाद झोले में रखकर पैदल घर जा रही थी। इसी झोले में कस्बे में कुछ सामान खरीदने के लिए बैतालपुर निवासी उसकी बेटी उर्मिला पत्नी जितेंद्र ने 10 हजार की नकदी भी रखी थी। दोनों अभी कस्बे के मध्य सेंट्रल बैंक के सामने पहुंची थीं कि रुद्रपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो उचक्कों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया। बदमाश फिर से रुद्रपुर की ओर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पास आसपास के लोग एकत्रित हुए। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उचक्कों का सुराग नहीं मिल सका। एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। सेंट्रल बैंक से मिले फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें