फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से ठीक पहले युवक के ससुराल पहुंची पहली पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शादी रोकने की लगाई गुहार, पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया
विज्ञापन

- पुलिस के जाते ही हो गई शादी, गौरीबाजार क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को लोग उस समय अवाक रह गए, जब शादी करने जा रहे युवक के होने वाले ससुराल में उसकी पहली पत्नी बच्चे के साथ पहुंच गई। युवक और उसके परिजनों पर धोखे में रखकर शादी करने का आरोप लगाते हुए उसने हंगामा मचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंच गई। किसी तरह समझा-बुझाकर महिला को वापस भेजते हुए शादी रोकवा दी। हालांकि बाद में सभी के जाने के बाद युवक ने पास के मंदिर में दूसरी शादी रचा ली और दुल्हन को लेकर युवक घर चला गया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी युवक का क्षेत्र की एक गांव में शादी तय थी। युवक के घर वाले एक दिन पहले ही आकर गोरखपुर में रुक गए थे। बारात लड़की के घर पहुंचती, इससे पहले ही युवक की पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ आ धमकी। अपनी शादी का कार्ड, फोटो, तलाक के पेपर आदि दिखाते हुए लड़की वालों से शादी न करने की गुहार लगाई। उसका कहना था कि युवक की शादी करीब तीन वर्ष पहले उससे हुई थी, जिनसे एक दो वर्ष का बेटा भी है। दोनों में तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में है। बावजूद युवक दूसरी शादी कर रहा है। लड़की के पिता ने भी पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए पुलिस के सामने शादी न करने की बात कही। जब महिला और पुलिस लौट गई तो बाद में गुपचुप ढंग से गांव के समीप मंदिर में शादी की रस्में निभाते हुए दुल्हन को युवक के साथ विदा कर दिया गया। इस बाबत गौरीबाजार एसओ अशोक मौर्य ने बताया कि दूसरी शादी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। तब शादी रोकवा दी गई थी। पुलिस के आने के बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें