फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप निरीक्षक हरेराम सिंह की मौत की सूचना पर परिजन सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा में देवरिया के एसआई ने दी जान
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली में थी तैनाती, गोंडा रवाना हुए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। क्षेत्र के दादर टोला निवासी उप निरीक्षक हरेराम सिंह की मौत की सूचना पर मिलने पर परिजन सन्न है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन, रिश्तेदार और परिचित गोंडा रवाना हो गए। मूलरूप से दादर टोला निवासी हरेराम सिंह का देवरिया गरुणपार में भी मकान है। वहां उनकी पत्नी सविता सिंह, बेटे विश्वजीत, रंजीत और बेटी पूजा रहती है। हरेराम सिंह मनकापुर कोतवाली में डायल 100 में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के चलते अवकाश पर थे। परिजनों को शनिवार भोर में उनकी मौत होने की सूचना सहयोगी पुलिस कर्मियों से मिली। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है। उनका शव शुक्रवार आधी रात को मनकापुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। सूत्रों की मानें तो मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में डायल 100 में तैनात एसआई हरेराम सिंह (56) वर्ष बीमारी के चलते मेडिकल पर थे। इलाज के बाद बुधवार से ड्यूटी में अपनी आमद दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहे थे। आमद दर्ज नहीं होने पर मानसिक तनाव के कारण शुक्रवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिवारजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें