फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर आईटीआई छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर आईटीआई छात्र की मौत
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के पोखरभिंडा लाला गांव का रहने वाला था पुनीत
गाजीपुर के दुल्लहपुर में था आईटीआई का छात्र, सकरापार के पास गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को ट्रेन से गिरकर आईटीआई के एक छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पोखरभिंडा लाला गांव निवासी पुनीत (22) पुत्र विजय बहादुर गाजीपुर के दुल्लहपुर में आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। किसी काम से वह घर आया था। कृषक एक्सप्रेस से वह वापस जा रहा था। अभी वह सकरापार के पास पहुंचा था कि ट्रेन से गिर गया। चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास मिले कागजात से पहचान कर पुलिस ने परिवारवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें