फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी सहित लाखों की चोरी

विज्ञापन
खुखुंदू, बहादुरपुर भवानीछापर मे अवनीश मणि त्रिपाठी के घर चोरी के बाद टूटा पड़ा आलमारी और बिखरा पडा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुखुंदू। इलाके में ताबड़तोड़ हो रही चोरी से लोग सहमे हैं। डेढ़ माह में दर्जन भर से अधिक चोरी हो चुकी है। पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। शुक्रवार की रात बहादुरपुर, भवानी छापर गांव में चोर छत के रास्ते दो घरों में घुस कर 13 हजार रुपये नकदी समेत करीब चार लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक दिन पूर्व ही चोर दोहनी गांव में तीन घरों में हाथ साफ किया था।
विज्ञापन

खुखुंदू, बहादुरपुर, भवानी छापर निवासी अवनीश मणि त्रिपाठी और राजेश मणि त्रिपाठी के घर चोर शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर दो दर्जन से अधिक सोने के जेवरात और 13 हजार नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। आलमारी तोड़ते समय अवनीश की बहन रजनी की नींद खुली तो वह शोर मचाना चाही, तब तक एक चोर ने उसका मुंह दाबकर गले पर चाकू लगा दिया। बाकी घर में रखे जेवर और नकदी लेकर भाग निकले। रजनी के अनुसार चोर ने धमकी दी कि शोर मचाने पर बरामदे में सोए भाई की हत्या कर देंगे। चोरों के जाते ही रजनी शोर मचाने लगी। कुछ ही देर में लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पीआरबी को दी। पीआरबी टीम मौके पर पहुंच जांच की तो गांव के पूरब पोखरे के पास एक बाक्स टूटा मिला। उसमें रखे जेवर गायब थे और सामान बिखरे पड़े थे। उधर राजेश मणि त्रिपाठी की पत्नी रीना देवी को चोरी की जानकारी सुबह हुई। इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें