फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चाकूबाजी और पथराव, छह लोग घायल

विज्ञापन
hamla - फोटो : demo
विज्ञापन
खुखुंदू। नरौलीखेम गांव में बृहस्पतिवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई चाकूबाजी और पथराव में छह लोग घायल हो गए। आरोप है कि बगल के गांव के एक समुदाय के कुछ युवक नरौलीखेम गांव में धावा बोलकर कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे और एक माह के बेटे को भी जमीन पर पटकर दिया। गांव के लोगों के खदेड़ने के बाद हमलावर भाग निकले। उधर आक्रोशित महिलाएं थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। खुखुंदू,नरौलीखेम गांव के दीनदयाल और बगल के गांव बसडीला के शमीम के घर के बच्चों में दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शमीम का छोटा बेटा शुएब तेज बाइक लेकर जा रहा था, जिस पर दीनदयाल ने उसे गति कम करने को कहा। यह बात शोएब को नगवार लगी। उसने भाई सुहेल को जाकर यह बात बताया। इसके बाद सुहेल ने गांव के कुछ युवकों को लेकर दीनदयाल के परिवार पर हमला बोल दिया। चाकूबाजी और पथराव में दीनदयाल, किशोरी, मिठ्ठू, प्रेमशीला घायल हो गईं। उधर हमलावर प्रेमशीला के एक माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। महिलाओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। महिलाओं के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों को खदेड़ा। इसी दौरान सुहेल के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सुहेल का आरोप है कि छोटा भाई शोएब बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। दीनदयाल पक्ष के लोग बाइक रोक उसकी पिटाई कर बाइक छीन लिए और जब वह पहुंचा तो उसके ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। इंस्पेक्टर मृत्युनंजय पाठक ने चाकूबाजी की घटना से इंकार किया। उन्होंने कहा मारपीट हुई है। दोनों तरफ चोटें आई हैं। दोनों तरफ से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें