फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद हिंसा मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत बंद हिंसा मामले में दो गिरफ्तार
कैथल। भारत बंद मामले में गठित एसआईटी ने दो ओर युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक भी गांव किठाना के रहने वाले हैं।
विदित रहे कि दो अप्रैल को भारत बंद के आह्वान के बीच उपद्रवियों ने खूब हंगामा किया था। सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाते हुए 50 पुलिस कर्मचारियों को घायल कर दिया था। इस मामले में एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी ने किठाना के दो युवकों प्रदीप और सतीश को बुधवार को गिरफ्तार किया था। दोनों दो दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने वीरवार को इसी गांव के कपिल व शमशेर किठाना को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ जारी है। इसके अलावा भी छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें