रूद्रपुर मोड़ के समीप एक दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रुद्रपुर मोड़ पर एक दुकान में मंगलवार को आग लग गई। इसमें एक युवक झुलस गया। करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। अचानक आगलगी की घटना से दुकानदारों में अफरा-तफरी तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कठिनइया गांव निवासी पवन की रुद्रपुर मोड़ पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार दिन में करीब 10 बजे चूल्हा रिपेयर कर टेस्टिंग के दौरान दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से आग की लपट देख लोग शोर मचाने लगे। इस बीच दुकान के अंदर रखा भरा सिलिंडर लोग निकालकर फेंकने लगे। इस दौरान दुकानदार पवन झुलस गया। कुछ देर बाद पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार घटना में एक लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। लोगों ने बताया कि दुकान में गैस रिफलिंग का कार्य दुकानदार करता है। मना करने के बाद भी नहीं मानता।