फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक घर में लगीआग,2 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। रात को एक घर में अचानक आग लग गई। आग की लपट निकलता देख घर वालों को इसकी जानकारी हुई। गांव वालों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में गहना समेत करीब दो लाख रुपये का घरेलू समान जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार गांव के बाजपेई टोला के मोहन यादव के परिवार के लोग शनिवार की रात भोजन करने के बाद रोज की भांति छत पर सोने चले गए। करीब 10 बजे एक कमरे से आग की लपट निकलने लगी। यह देख परिवार के लोग शोर करना शुरू कर दिए शोर सुन गांव वालों की भीड़ जुट गई। गाव वालों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब-तक घर रखा गहना, सोफा, अलमारी समेत करीब 40 हजार रुपया नकद जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी घर वालों को पता नही चल पा रहा है। गांव वालों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें