फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
2.25 लाख कैश व पीतल के सामान जब्त, वाहन छोड़ा गया
विज्ञापन

फोटो समाचार...
देवरिया से वाराणसी के लिए जा रही थी संदिग्ध गाड़ी
नकदी सहित तांबा और पीतल धातु के सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। चुनाव को लेकर चल रही जांच में पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा सूमो को पकड़ा। उसमें से 2.25 लाख रुपये कैश और पीतल-तांबे के बर्तन पाए गए। जांच के बाद सही कागजात नहीं दिखाने पर कैश व बर्तन को जब्त कर लिया गया। पूछताछ के बाद वाहन समेत चालक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह बल के साथ दो दिन पूर्व देर रात बेलडांड़-कठिनइया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान देवरिया की ओर से बनारस के नंबर की टाटा सूमो को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। वाहन में केवल चालक मौजूद था। तलाशी के दौरान वाहन से दो थैलों में नोटों की गड्डी और एक बोरे मे कीमती धातु के सामान बरामद हुए। पुलिस ने रविवार को वाहन सहित चालक को छोड़ दिया है। वाहन स्वामी सुगिया बुलानाला वाराणसी निवासी आनंद कुमार केशरी और चालक की पहचान प्रहलादघाट, थाना आदमपुर निवासी अमित विश्वकर्मा के रुप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि 2.25 लाख 393 रुपये अलग-अलग दो थैलों और 64 किलोग्राम 800 ग्राम के पीतल की घंटी आदि मिली है। इसे जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के पेपर दिखाने पर वाहन सहित चालक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें