फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई कक्षा दो की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई कक्षा दो की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर शाम की है। चारों आरोपी भी उसी गांव के निवासी और नाबालिग हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में पड़ने वाली सात वर्षीय छात्रा बुधवार शाम घर के पास खेत में बकरी चराने गई थी। पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि बकरी चराने के दौरान ही गांव के ही 10 से 15 वर्ष के चार लड़के उसे जबरन खेत में ले गए और उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घटना के बारे में बताया। गुरुवार को वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने छापा मार कर चारों आरोपियों को गांव के पास से पकड़ लिया। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल अश्विनी राय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें