फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
देवरिया। साकेतनगर मोहल्ले में युवक को गोली मारने वाले चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित हरिकेश पटेल की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

19 सितंबर की रात साढ़े सात बजे साकेतनगर मोहल्ला निवासी हरिकेश पटेल किसी काम से चौराहे पर गया था। उसी दौरान दो बाइक से पहुंचे बदमाशों ने उसे घेरकर फायर कर दिया। एक गोली उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी थी। बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे के बट से दो वारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद बदमाश भाग गए थे। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार करा कर लौटे हरिकेश ने बुधवार की रात को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने भटवलिया निवासी अमित शुक्ल, विराट उर्फ गोल्डेन, अजय यादव, मोनू सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें