फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ जारी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

----------------

सीएम के पुतले की शवयात्रा को पुलिस ने रोका, खत्म कराया धरना
- बरहज के पटेल नगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहा था आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। पिछले सात दिनों से नगर के पटेलनगर मोहल्ले में कच्ची शराब के खिलाफ धरना दे रहे फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएम के पुतले की शवयात्रा निकाली। कुछ दूर पहुंचते ही प्रशासन ने उसे रोक दिया। काफी मान-मनौवल के बाद शराब के अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर देवार में कच्ची शराब के अवैध कारोबार के विरोध में फूलन सेना के कार्यकर्ता लामबंद हैं। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि अवैध कारोबार से आए दिन लोगों की मौत हो रही है और गरीबों के घर उजड़ रहे हैं। प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। छह दिनों तक अफसर धरने से बेखबर रहे। गुरुवार को सीएम के पुतले को फांसी देने के बाद शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकालनी शुरू की। चंद कदम यात्रा आगे बढ़ी, तभी एसओ मिथिलेश राय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शराब के अवैध कारोबार को बंद कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, रामजी निषाद, हरीशचन्द्र निषाद, जितेन्द्र, ममता देवी, तारा देवी, महेंद्र, अक्षयबर, रामू गौड़, मीना राजभर, श्याम प्यारी देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें