फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंचा होमगार्ड का शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
अवधेश यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। तहसील क्षेत्र के पिड़री गांव निवासी और होमगार्ड अवधेश यादव की चुनावी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह सिद्धार्थनगर जिले में चुनाव कराने गए हुए थे। उनका शव गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। भलुअनी थाने में अवधेश यादव (48) पुत्र स्व.रामदरश होमगार्ड थे। वह लोकसभा चुनाव कराने सिद्धार्थनगर गए थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका शव गांव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी रेखा देवी पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। घर पर अवधेश का शव पहुंचने की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। नगर स्थित कटइलवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला होमगार्ड विभाग के दिनेश त्रिपाठी, प्रधान प्रभुनाथ मौर्य, जनार्दन, ज्ञानेंद्र, कृष्ण देव यादव, मंगरु यादव, रामध्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें