फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन


खुखुंदू के नरायनपुर गांव का मामला
पति से मायके चलने की जिद कर रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक विवाहिता ने पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से कुछ देर पहले ही पति-पत्नी में विवाद हुआ था। यूपी-100 की टीम उन्हें समझाकर लौटी थी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि विवाहिता इससे पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। भलुअनी थानाक्षेत्र के हाटा गांव निवासी राम इकबाल की बेटी कुसुम (26) की शादी तकरीबन सात वर्ष पूर्व नरायनपुर निवासी सोनू से हुई थी। पुलिस के मुताबिक कुसुम ससुराल में बहुत कम रहती थी। उसके माता-पिता राजस्थान में रहते हैं। बचपन से ही वह बाहर मां-बाप के पास रही है। गुरुवार की सुबह पति सोनू से राजस्थान जाने के लिए जिद करने लगी। इसे लेकर दोनों में तकरार हुआ। कुसुम ने इसी बीच यूपी-100 को फोन कर मौके पर बुला लिया। पुलिस टीम पति और पत्नी को थाने आने की बात कहकर चली आई। कुछ देर बाद सोनू खेत में चला गया। सास बिगनी देवी छत पर खाना पका रही थी। कुसुम ने अकेला पाकर कमरे का फाटक बंदकर पंखे में चादर लपेटकर फांसी लगा ली। सास बिगनी देवी का कहना है कि मैं छत पर से चाय लेकर कमरे के पास गई तो दरवाजा बंद था। धक्का देने पर नहीं खुला तो शोर मचाई। दरवाजा तोड़कर कुसुम को बाहर निकाला गया। डॉक्टर के पास ले जाने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर एसओ भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि विवाहिता कुसुम की मौत के बाद पूरा परिवार बदहवास है। पति सोनू दुबई रहता था। एक माह पहले ही घर आया है। कुसुम का पांच साल का लड़का आर्यन है। घटना के समय वह बाहर खेल रहा था। सास बिगनी देवी अपने पोते को लेकर बदहवास पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें