फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का गेट गिरा, यूकेजी की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विद्यालय में पढ़ते बच्चे
विज्ञापन
देवरिया। निजी स्कूल का गेट गिरने से मलबे में दबकर यूकेजी की छात्रा की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह बैतालपुर कस्बे में हुई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने छात्रा का शव रखकर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम से वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन के निर्देश पर प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

बैतालपुर कस्बे में कॅरियर एकेडमी नाम से स्कूल संचालित है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धतुरा खास गांव का रहने वाला संतोष मिश्र विद्यालय का वाहन चलाता है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे उसने यूकेजी में पढ़ने वाली अपनी बेटी हर्षिता मिश्र (7) को विद्यालय के मुख्य गेट पर उतारा और अन्य बच्चों को लाने के लिए वाहन लेकर चला गया।
इसके चंद मिनट बाद ही स्कूल का गेट भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से हर्षिता गंभीर रूप में जख्मी हो गई। आननफानन में स्कूल प्रबंधन के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, हर्षिता की मौत की सूचना मिलते ही धतुरा खास के लोग आक्रोशित हो उठे। शव लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। प्रबंधक पर केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एएसपी गणेश साहा, सदर एसडीएम, सीओ रुद्रपुर वरुण मिश्र, एसओ प्रभाशंकर यादव ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। बाद में एडीएम के निर्देश पर पुलिस ने प्रबंधक अनूप कुमार यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

---
बेटी की मौत से मचा कोहराम
देवरिया। धतुरा खास गांव निवासी संतोष मिश्र की दो संतानों में हर्षिता छोटी थी। बड़ा बेटा प्रफुल्ल इसी स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। मां सरिता मिश्र एएनएम के रूप में कार्यरत हैं। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बेटी का शव गोद में लेकर विलाप करती मां बार-बार स्कूल प्रबंधन को कोसते हुए चीख रही थी। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीख-पुकार को देख हर किसी की आंखें नम थीं।
---
प्ले स्कूल के रूप में चल रहा था स्कूल
देवरिया। बार-बार हिदायतों के बाद भी शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को बैतालपुर में जिस स्कूल में हादसा हुआ, उसकी मान्यता नहीं थी। विद्यालय का संचालन प्ले स्कूल के रूप में हो रहा था, जबकि कक्षाएं पांचवीं तक चल रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों की जांच में यह तथ्य सामने आया। हादसे की शिकार हुई छात्रा यूकेजी में पढ़ती थी, जबकि उसका भाई इसी स्कूल में दूसरी कक्षा में था। हालांकि विभागीय अफसर अभी भी यह कहकर बचने की कोशिश कर रहे हैं कि प्ले स्कूल की मान्यता नहीं दी जाती। बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय का कहना था कि कॅरियर एकेडमी प्ले स्कूल था, जिसकी मान्यता नहीं दी जाती। अधिक कक्षा चलाने की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें