फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टहनी काटने को लेकर किशोर की हत्या
विज्ञापन


पांच लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी भागे
दोनों पक्षों के बीच लंबे वक्त से चल रहा था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार। किशोर की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सवना परशुराम गांव निवासी अतीउल्लाह अंसारी और जकीउल्लाह अंसारी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात को नीम की टहनी काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक दूसरे पर लोगों ने डंडे से वार किया। इसमें यूसुफ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में इसकी शनिवार को भोर में मौत हो गई। पुलिस इस मामले में यूसुफ के भाई आमिर अंसारी की तहरीर पर जकीउल्लाह अंसारी, जकाउल्लाह अंसारी, शफातुल्लाह अंसारी और नूरजहां के भाई अज्ञात के नाम हत्या व बलवा का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें