एक ही रात में दो घरों में चोरी
तरकुलवा। थानाक्षेत्र के वृंदावन गांव में शुक्रवार की रात दो घरों में घुसकर नकदी-जेवरात सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वृंदावन गांव के महेंद्र व सुरेश के मकान आस-पास हैं। उनके परिजन शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। रात में चोर दोनों घरों में घुसकर अंदर कमरों में रखे आलमारी, बक्सा तोड़ जेवर, कपड़ा, बर्तन चुरा ले गए। परिजन जब सुबह छत से नीचे आएं तो घर का नजारा देख शोर मचाने लगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि चोरी की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।