फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


तरकुलवा के कोन्हवलिया गांव के सामने पड़ी थी लाश
अस्त-व्यस्त थे कपड़े, पुलिस छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर कोन्हवलिया गांव के पास सड़क पर एक युवक का शव पाया गया। उसके शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को वहां फेंका गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सोमवार को तरकुलवा के कोन्हवलिया गांव के लोग सड़क किनारे टहल रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दुर्घटना और हत्या को लेकर असमंजस की स्थिति रही। दुर्घटना से जुड़ा कोई भी साक्ष्य मौके पर नहीं दिखा। युवक के शरीर पर पैंट-शर्ट आधे खुले हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना को कहीं और अंजाम देने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के आने के बाद ही कोई स्थिति पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें