फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद आरोपियों ने घर में घुसकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
घरवालों को बंधक बना लाखों की लूट
विज्ञापन

हथियारबंद आरोपियों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जेवर और नकदी समेत आरोपी कार, ट्रैक्टर और दो बाइक भी लेकर फरार
पुलिस ने तीन नामजद समेत 18 लोगों पर किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना ममदोट के अंतर्गत गांव कालू अराइयां हिठाड़ में हथियारों से लैस 18 लोगों ने एक घर में जबरन घुसकर परिजनों से मारपीट की। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने घर पर खड़ी वरना कार, ट्रैक्टर, दो बाइक, जेवर और 50 हजार की नकदी लूट ली। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने सोमवार को पीड़ित सुरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह के बयान पर तीन आरोपियों को नामजद कर 18 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह वासी गांव कालू अराइयां हिठाड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि हथियारों से लैस आरोपी जबरन उनके घर में घुस गए। उन्होंने घर पर मौजूद सभी सदस्यों से मारपीट की और मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिए। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर पर रखी अलमारी तोड़कर उसमें पड़े सोने के दस तोले जेवर, 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। आरोपी जाते समय उनके घर पर खड़ी वरना कार, ट्रैक्टर, दो बाइक भी अपने साथ ले गए। सुरजीत ने आरोपियों में से तीन की पहचान कर ली है। थाना ममदोट पुलिस ने सुरजीत के बयान पर आरोपी बलजिंदर सिंह, प्रगट सिंह और गुरचरन सिंह को नामजद कर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल कर रहे संदीप कुमार के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें