बरहज(देवरिया)। सीएम के कार्यक्रम से संबंधित एक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश है। तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट पर अब तक कार्रवाई न होने पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। दरअसल, छह मई को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के मैदान में विजय संकल्प सभा आयोजित है। एक पार्टी कार्यकर्ता ने सीएम के फोटो के साथ सूचना फेसबुक पर पोस्ट की है। पोस्ट पर नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी कर दी। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।