फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलक्षन चौकी इंचार्ज और चार सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
विज्ञापन
देवरिया। कच्ची शराब के धंधे पर कार्रवाई करने में नाकाम रामलक्षन चौकी के प्रभारी और चार सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन्हें तत्काल लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए गए हैं। बरहज थाने में तैनात अश्वनी कुमार को रामलक्षन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा एसपी ने तरकुलवा थाने के एक सिपाही को भी लाइन हाजिर किया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौकी के अंतर्गत अवैध शराब का धंधा जोरों पर चलता है। पिछले दिनों अमर उजाला ने लोगों को कच्ची शराब पीते-पिलाते तस्वीरें भी प्रकाशित की थी। राज्यमंत्री से जुड़ा क्षेत्र होने के चलते खूब किरकिरी हो रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसपी ने चौकी प्रभारी को हिदायत भी दी, बावजूद वह अवैध शराब के धंधे पर लगाम कसने में नाकाम रहे। नाराज एसपी ने बुधवार को चौकी प्रभारी कवींद्रनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल कपिलदेव चौरसिया, कांस्टेबल रामप्रवेश खरवार, अरविंद कुशवाहा, हरेंद्र कुमार, अखिलेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। बरहज थाने में तैनात अश्वनी को रामलक्षन चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, शिकायत के आधार पर तरकुलवा थाने में तैनात शैलेंद्र को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस बाबत एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि बार-बार मिल रही गंभीर शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें