फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाम और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
UP POLICE - फोटो : SELF
विज्ञापन
देवरिया। मालवीय रोड से एक युवक को अगवा कर उसकी पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। अब कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी प्रवीण दीक्षित का बेटा दिव्यांश मालवीय रोड में किसी फर्म में काम करता है। रविवार रात मालवीय रोड से कुछ युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सोमनाथ मंदिर इलाके में ले जाकर उसकी पिटाई भी की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा। सोमवार की सुबह उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। भाजपा के कुछ नेताओं के फोन आए तब कोतवाली पुलिस ने देर शाम उसका मेडिकल परीक्षण कराया। दिव्यांश की तहरीर पर देर रात पुलिस ने राघव नगर निवासी हरिओम समेत दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के पीछे पैसे के लेन-देन का मामला सामने आ रहा है। सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ट्रेन से कटकर युवक ने जान दी
गौरीबाजार। बैतालपुर-गौरीबाजार स्टेशन के बीच ऑयल डिपो के समीप एक युवक ने मंगलवार की शाम डाउन रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बैतालपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गुड़री गांव निवासी संतोष कुमार चौरसिया (42) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक के माता-पिता, पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। एक सड़क हादसे में संतोष भी दिव्यांग हो गया था। वह बोलने और चलने में असमर्थ था। बताया जा रहा है कि जिंदगी से निराश होकर मंगलवार की शाम करीब चार बजे ट्रेन के सामने कूदकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें