रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात को घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की मां और उसके पिता दूसरों के घर खाना बनाने का काम करते हैं। सोमवार को पति-पत्नी कहीं खाना बनाने गए थे। 13 वर्षीय किशोरी घर में दो छोटे भाइयों के साथ अकेले सोई थी। बगल का ही एक युवक घर में घुस गया। डरा धमका कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता की मां ने किशोरी के साथ थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।